सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitary pads have not been supplied to government schools for eight months

Kurukshetra News: राजकीय विद्यालयों में आठ महीने से नहीं हो रही सेनेटरी पैड की आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sanitary pads have not been supplied to government schools for eight months
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जगाधरी। शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी पैड्स उपलब्ध करवाने की योजना थी। इसके तहत निदेशालय की ओर से सभी जिलों में पैड्स की सप्लाई की जाती थी। आठ महीने से यह योजना अधर में लटकी हुई है। चूंकि जिले के विद्यालयों को आठ महीने से ज्यादा हो गए हैं और पैड नहीं मिले हैं। इस कारण छात्राओं को परेशानी हो रही है। वहीं, जिला शिक्षा विभाग की ओर से निदेशालय को इसकी डिमांड भेजी गई है।
दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड अनिवार्य कर दिया है। परंतु राजकीय विद्यालयों में यह सुविधा करीब तीन साल से है, लेकिन आठ महीने से इस पर कोई अमल नहीं किया गया है। आठ महीने से जिले के राजकीय विद्यालयों में सेनेटरी पैड्स खत्म है, लेकिन सप्लाई नहीं आ रही है। इसके लिए विद्यालयों की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मांग भी की है। वहीं, सप्लाई न आने के कारण छात्राओं को इससे काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में शिक्षिकाएं अपने स्तर पर इसका प्रबंध कर रही हैं। इसके लिए विद्यालयों की शिक्षिकाएं स्वयं से राशि एकत्रित करती हैं और इसकी व्यवस्था करती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण छात्राओं में जागरूकता लेकर आना है। विद्यालयों में शिक्षिकाओं के प्रेरित करने से छात्राओं में इसके प्रति जागरूकता आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले डीईओ की ओर से सभी विद्यालयों को साल भर के लिए पैड्स उपलब्ध करवाए जाते थे। हर तिमाही में इसकी आपूर्ति की जाती थी। इसके साथ ही विद्यालयों की छात्राओं की गणना भी की जाती थी, परंतु सप्लाई न आने के कारण अब यह कार्य रुक गया है। बता दें कि जिले में कुल 111 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं और 222 माध्यमिक व उच्च विद्यालय हैं। वरिष्ठ माध्यमिक में छात्राओं की संख्या करीब 12300 है और उच्च व माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं की संख्या करीब 30,000 है। उच्च विद्यालयों में करीब 10,000 छात्राएं पढ़ रही हैं। अध्यापिकाओं का कहना है कि इसके लिए कई बार डिमांड भेजी गई है, लेकिन आपूर्ति नहीं हुई है। इससे सभी को परेशानी हो रही है।
निदेशालय की ओर से सभी विद्यालयों में सेनेटरी पैड्स उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। इसके लिए निदेशालय की ओर से सप्लाई भी आती है। परंतु कुछ महीनों से सप्लाई न आने के कारण विद्यालयों में पैड्स की कमी हो गई है। परंतु अब निदेशालय की ओर से इसकी सप्लाई पुन: शुरू की जा रही है। जल्द ही सभी विद्यालयों में पैड पहुंच जाएंगे। प्रेमतला बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed