सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six-day state-level flood relief training camp inaugurated today at Brahmasarovar

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर छह दिवसीय प्रदेश स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Six-day state-level flood relief training camp inaugurated today at Brahmasarovar
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर सोमवार से छह दिवसीय प्रदेश स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की जाएगी। इसमें आमजन का बचाव और खुद की रक्षा करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपदा के समय ध्यान रखने योग्य सभी बातों को विस्तार से समझाया और दिखाया जाएगा।
Trending Videos

राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग की ओर से ब्रह्मसरोवर पर 4 मई से 9 मई तक बाढ़ प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में करीब 150 प्रशिक्षणार्थी और इंस्ट्रक्टर हिस्सा लेंगे। इस शिविर का उद्घाटन अंबाला मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि आपदा के समय अनजान व्यक्ति की जान को बचाने के उद्देश्य से ही प्रशिक्षण लेना चाहिए। यह प्रशिक्षण शिविर कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यहां से प्रशिक्षण ग्रहण करने के बाद कहीं पर भी आने वाली आपदा में किसी की जान को बचाया जा सकता है। ब्रह्मसरोवर पर 4 मई से शुरू होने वाले प्रशिक्षण शिविर की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग प्रशिक्षण स्थल व प्रशिक्षुओं की सुरक्षा, उद्घाटन व समापन समारोह पर सुरक्षा व यातायात प्रबंध किया जाना है।
ब्रह्मसरोवर प्रशासन द्वारा परिसर की साफ-सफाई, शौचालय की उचित व्यवस्था की जा चुकी है। इस दौरान प्रशिक्षुओं के लिए एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में कश्तियां, ओबीएम, लाइफ जैकेट, चप्पू-कुंडे व ओबीएम स्टैंड सहित बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इस शिविर में जिला परिषद, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और डीआरडीए विभाग के चयनित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed