सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sports fans rejoiced with India's victory

Kurukshetra News: भारत की जीत से झूम उठे खेल प्रेमी, मैच देखने के लिए टीवी वह मोबाइल पर चिपके रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Sports fans rejoiced with India's victory
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
Trending Videos

कुरुक्षेत्र। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच में भारत की जीत पर खेल प्रेमी झूम उठे। देर रात तक जारी रहे मैच को देखने के लिए खेल प्रेमी टेलीविजन से लेकर मोबाइल पर भी चिपके रहे और जैसे ही रात करीब 10:15 बजे भारत ने पाकिस्तान को करारी मात दी तो खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। 61 रनों से हुई भारत की जीत पर खेल प्रेमियों ने आतिशबाजी कर जातियों मनाया तो वही एक दूसरे को बधाई देते दिखाई दिए। पहले बैटिंग भारत ने की और पाकिस्तान के आगे 175 रनों का स्कोर खड़ा किया लेकिन पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन ही बना पाई। जैसे ही भारत के जीत की घोषणा हुई तो खेल प्रेमी खिल उठे। एक एक रन और विकेट पर खेल प्रेमी मैच का आनंद लेते रहे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एनआईटी के छात्र-छात्राओं में मैच को लेकर ज्यादा क्रेज दिखाई दिया। जहां भारत की जीत पर छात्र बेहद उत्साहित दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed