{"_id":"6a53fee3bb66f89e2b0b558d","slug":"the-administration-will-remove-encroachment-in-adhoni-village-today-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-157675-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अढ़ोनी गांव में प्रशासन आज हटाएगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अढ़ोनी गांव में प्रशासन आज हटाएगा अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट के मामले में प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ग्राम पंचायत की शिकायत पर सोमवार को प्रशासन गांव के सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमण हटाएगा। इस कार्रवाई में आरोपी द्वारा संचालित दरगाह का अग्रभाग और कई मकानों के अतिक्रमित हिस्से भी शामिल हैं। उधर, पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी इंद्र राम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
गांव के सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि पंचायत ने वर्ष 2023 में गांव के रास्तों से अतिक्रमण हटाने की शिकायत दी थी। निशानदेही के दौरान कई मकानों और दरगाह का कुछ हिस्सा पंचायत की जमीन और सार्वजनिक रास्ते पर पाया गया। उन्होंने बताया कि दरगाह का करीब तीन से चार फीट हिस्सा रास्ते में है, जिसे हटाया जाएगा वहीं मुख्य आरोपी पंकज के घर का करीब सात फीट हिस्सा भी सार्वजनिक रास्ते पर होने के कारण हटाया जाएगा। गांव में करीब 17 से 18 मकानों के अतिक्रमित हिस्सों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित है।
इस बीच घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने दरगाह के बाहर प्रदर्शन की घोषणा की है। शनिवार को शिव मंदिर परिसर में साधु समाज और संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी जिसमें पुजारी को शीघ्र न्याय दिलाने और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले से जुड़ा एक और वीडियो भी सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इसमें आरोपी घटना से पहले पुजारी की गतिविधियों की मोबाइल से रिकॉर्डिंग करता दिखाई दे रहा है।