{"_id":"69ea8fb5b9e9202d20006281","slug":"the-commission-agent-said-every-season-under-the-guise-of-lifting-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-153789-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आढ़ती बोले- हर सीजन में उठान की आड़ में हो जाता है 50 लाख तक का खेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आढ़ती बोले- हर सीजन में उठान की आड़ में हो जाता है 50 लाख तक का खेला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में वीरवार को धीमे उठान पर एसडीएम अमन वर्मा के सामने आढ़ती भड़के। उन्होंने कहा कि गेहूं उठान जानबूझकर धीमा किया जा रहा है। प्रति कट्टा सात रुपये तक वसूली की जा रही है और ऐसा कर हर सीजन में 50 लाख रुपये तक का खेला हो जाता है। भले ही अनाज मंडी जाम रहे या फिर किसान व आढ़ती परेशानी झेलते रहे लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाता।
आढ़तियों ने एक-एक कर कहा कि उठान कार्य में पूरी तरह से मनमानी व भेदभाव भी चल रहा है। उठान का ठेका कुछ लोगों के लिए ही होता है। 11 अप्रैल को खरीदे गेहूं का आज तक उठान नहीं हुआ। कभी पोर्टल बंद होने का बहाना बनाया जाता है तो कभी नमी का। इस पर एसडीएम ने सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से मौके पर ही अब तक गेहूं खरीद, उठान, बकाया व भुगतान के लिए रिपोर्ट ली। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी और एजेंसी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने प्रति कट्टा उठान की आड़ में वसूली पर आढ़ती एसोसिएशनों को मिलकर आगे आने और इसे रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन इसके लिए हर संभव कार्रवाई करने को तैयार है। प्रधान सुरेश सिंगला, हरविंद्र बंसल, अंग्रेज सिंह सहित, जगतार सिंह काजल सहित अन्य आढ़तियों ने कहा कि उठान व्यवस्था को दुरुस्त करना ही होगा और इसके लिए बड़ा बदलाव करने की जरूरत है। बैठक में प्रधान दयाल चंद, दौलत राम बंसल, बलविंद्र सिंह व अन्य आढ़तियों के अलावा मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, सचिव हरजीत सिंह व सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल रहे।
डीएफएससी के रवैये पर एसडीएम ने दिखाई सख्ती, मांगा स्प्ष्टीकरण
मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे एसडीएम अमन वर्मा के समक्ष आढ़तियों ने खाद् एवं पूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार के रवैये पर भी सवाल उठाए। सुरेश सिंगला ने कहा कि उन्होंने गत दिवस ही मंडी के हालात पर जब उनसे चर्चा की तो समाधान के बजाय अजीब टिप्पणी करने लगे, जो सहन नहीं की जा सकती। इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
निरीक्षण व बैठकों में ही निपट गया सीजन
आढ़तियों ने करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद कहा कि एसडीएम ने उठान के लिए गंभीरता दिखाने का भरोसा दिया है लेकिन उम्मीद कम ही है। पूरा सीजन ही हर बार की तरह निरीक्षण व बैठकों के बीच गुजर गया है। वर्तमान में भी अनाज मंडी में करीब तीन लाख कट्टे उठान के इंतजार में हैं।
एसडीएम बोले- ब्लैकलिस्ट करेंगे
बैठक के बाद एसडीएम ने कहा कि आढ़तियों ने कई प्रकार के आरोप लगाए हैं, जिन पर संज्ञान लिया जाएगा। कोई ठेकेदार व एजेंसी दोषी पाई गई तो ब्लैकलिस्ट की जाएगी। लापरवाही पर अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।
Trending Videos

कुरुक्षेत्र।- फोटो : samvad

कुरुक्षेत्र।- फोटो : samvad

कमेंट
कमेंट X