{"_id":"6a53fdc031b4986b1e0af78c","slug":"the-truck-driver-was-murdered-after-being-kidnapped-head-injuries-and-strangulation-were-confirmed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-157678-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अपहरण के बाद की थी ट्रक चालक की हत्या, सिर में चोट और गला घोंटने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अपहरण के बाद की थी ट्रक चालक की हत्या, सिर में चोट और गला घोंटने की पुष्टि
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ट्रक चालक मृतक सुनील।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। गांव भिवानीखेड़ा निवासी ट्रक चालक सुनील उर्फ शैंटी (29) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और गला घोंटे जाने की पुष्टि हुई है। रविवार को दो चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
फोरेंसिक विशेषज्ञ नरेश सैनी के अनुसार, सुनील के सिर के बाईं ओर करीब 20 बाई 13 सेंटीमीटर का धारहीन चोट का निशान मिला। लगातार प्रहार से सिर के भीतर रक्तस्राव हुआ, जो मौत का प्रमुख कारण बना। गले पर मिले निशानों से गला दबाने की भी पुष्टि हुई है। मृतक के पिता सिकंदर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सुनील का अपने परिचित गौरव के साथ बाइक दुर्घटना को लेकर पुराना विवाद था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी रोहित सुनील को बहाने से जिंदल पार्क के पास ले गया। वहां उसने कथित रूप से गौरव को सुनील की लोकेशन दे दी। कुछ देर बाद आरोपी गौरव अपने पिता और भाई के साथ मौके पर पहुंचा। वे सुनील को जबरन गांव दबखेड़ी ले गए।
आरोप है कि वहां एक कमरे में उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गौरव, उसके पिता, भाई और रोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद