{"_id":"69bb0a3b315617ac7e0bc0b6","slug":"the-universitys-35th-convocation-will-be-held-on-april-4-with-rehearsals-on-april-3-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-151777-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 4 अप्रैल को होगा विवि का 35वां दीक्षांत समारोह, 3 अप्रैल को रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 4 अप्रैल को होगा विवि का 35वां दीक्षांत समारोह, 3 अप्रैल को रिहर्सल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 35वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को प्रातः 10 बजे श्रीमद्भगवद्गीता सदन (ऑडिटोरियम) में आयोजित होगा। इस समारोह में वर्ष 2024-25 के करीब तीन हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
समारोह के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। पुरुषों को सफेद कुर्ता-पायजामा या सफेद शर्ट-पैंट पहननी होगी, जबकि महिलाओं के लिए क्रीम रंग की साड़ी (गोल्डन बॉर्डर सहित) या सफेद सलवार-कमीज निर्धारित की है। स्टॉल के रंग भी तय किए गए हैं, पीएचडी के लिए नेवी ब्लू, स्नातकोत्तर के लिए नारंगी और स्नातक के लिए हरे रंग तय किए हैं।
दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले 3 अप्रैल को दोपहर तीन बजे रिहर्सल होगी। सभी विद्यार्थियों के लिए इसमें शामिल होना अनिवार्य है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी रिहर्सल में शामिल नहीं होंगे, उन्हें मुख्य समारोह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. महासिंह पूनिया ने कहा कि समारोह में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को 30 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के बाद विद्यार्थी अपने विभाग से स्टॉल प्राप्त कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को सुबह 9:30 बजे तक अपनी सीट पर बैठना होगा। समारोह के दौरान मोबाइल फोन साइलेंट रखना अनिवार्य है और अनावश्यक आवाजाही से बचना होगा। कार्यक्रम खत्म होने से पहले किसी को सभागार छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
डिग्री वितरण की विशेष व्यवस्था
विवि की तरफ से जानकारी दी गई है कि पीएचडी धारकों को मंच पर बुलाकर उपाधि दी जाएगी, जबकि अन्य विद्यार्थियों को उनकी सीट पर ही डिग्री दी जाएगी। जो विद्यार्थी समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत बाद में अपनी डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।
Trending Videos