सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The weak position of the state government is being exposed: Bajrang Garg

प्रदेश सरकार की कमजोर स्थिति हो रही बेनकाब : बजरंग गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The weak position of the state government is being exposed: Bajrang Garg
कुरुक्षेत्र। बजरंग गर्ग।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर की सप्लाई रोकने से प्रदेश में अनेक उद्योग, होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं। यहां तक की रेहड़ी-फड़ी, हलवाई, चाय वाले आदि छोटे व मध्यम व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। इससे प्रदेश सरकार की कमजोर स्थिति बेनकाब हो रही है। काफी लोगों को मजबूरी में अपना काम बंद व सीमित करना पड़ रहा है जिससे उनकी आय में सीधा असर पड़ रहा है। व्यवसायिक गैस सिलिंडर की सप्लाई बंद करने, रसोई गैस के 60 रुपये सिलिंडर व व्यावसायिक गैस सिलिंडर के 125 रुपये दामों में बढ़ोतरी से व्यापारी व आम जनता में भारी नाराजगी है। सरकार ने रसोई गैस व व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में भारी भरकम बढ़ोतरी करके जनता पर नाजायज आर्थिक बोझ डालने का काम किया है।

कुरुक्षेत्र। बजरंग गर्ग।

कुरुक्षेत्र। बजरंग गर्ग।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed