फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The young man hanged himself from a tree in the cremation ground.

Kurukshetra News: युवक ने श्मशान घाट में पेड़ से फंदा लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself from a tree in the cremation ground.
कुरुक्षेत्र। गांव गऊ चरांद के श्मशान घाट में एक पेड़ से परना बांधकर 25 वर्षीय रमनदीप ने रविवार को फंदा लगा लिया। ग्रामीणों ने उसे लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रमनदीप के पिता गुरदेव सिंह ने बताया कि उनका घर श्मशान घाट के पास है। रमनदीप सुबह ठीक था और उसने कोई परेशानी नहीं बताई थी। गुरदेव सिंह का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हो गया था, जिससे वे चल-फिर नहीं सकते। घर की जिम्मेदारी रमनदीप और उसके भाई पर थी, जो पंजाब में एक फैक्टरी में काम करता है। रमनदीप की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना सिटी पिहोवा के जांच अधिकारी पवन कुमार के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed