{"_id":"69f3bf8ee5e4cfee500cb80e","slug":"this-time-too-the-target-of-wheat-procurement-is-far-away-it-could-not-be-achieved-even-last-year-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-154170-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: इस बार भी गेहूं खरीद का लक्ष्य दूर, पिछले साल भी नहीं किया जा सका था पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: इस बार भी गेहूं खरीद का लक्ष्य दूर, पिछले साल भी नहीं किया जा सका था पूरा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वीरवार सुबह के समय थानेसर अनाजमंडी से किया जा रहा गेहूं उठान। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में गेहूं उत्पादन तय लक्ष्य तक नहीं हो पा रहा है। खरीद का लक्ष्य न पिछले साल हासिल किया जा सका और इस बार भी कोसों दूर है। पिछले साल की तरह इस बार भी गेहूं खरीद का लक्ष्य छह लाख एमटी तय किया गया था जबकि अभी तक पांच लाख 13 हजार 996 एमटी गेहूं खरीद हो सका है जबकि अनाज मंडियों में अब गेहूं की आवक शून्य के करीब पहुंच चुकी है।
वीरवार को ही महज 1367 एमटी गेहूं की आवक व खरीद हुई। अब तक पिछले साल हुई खरीद से भी आंकड़ा काफी पीछे है। 30 अप्रैल तक पिछले साल पांच लाख 53 हजार 435 एमटी गेहूं खरीद की गई थी जबकि 30 अप्रैल के दिन भी 3220 एमटी गेहूं खरीदा गया था। पिछले साल भी खरीद लक्ष्य छह लाख एमटी तय किया गया था, जो हासिल नहीं किया जा सका था।
इस बार पिछले साल के मुकाबले लक्ष्य और भी ज्यादा दूर है। हालांकि अभी 15 मई तक खरीद जारी रखी जाएगी लेकिन मंडी अधिकारियों के मुताबिक अब सीजन निपट चुका है। आवक लगभग शून्य तक पहुंचने को है। महज एक-दो ढेरी ही किसी मंडी में पहुंच रही है। ऐसे में इस बार का लक्ष्य तो दूर पिछले साल की गई खरीद के बराबर पहुंचना भी आसान नहीं है। इस बार भी पिछले साल की तरह एक लाख 15 हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं की बिजाई की थी।
अभी गेहूं खरीद 15 तक रहेगी जारी : डीएफएससी
डीएफएससी नरेश कुमार ने कहा कि अभी गेहूं खरीद 15 मई तक जारी रहेगी। ऐसे में लक्ष्य के लिए फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। खरीद, उठान व भुगतान प्रक्रिया तेजी से की जा रही है।
17 फीसदी उठान व 52 करोड़ 87 लाख का भुगतान बाकी
जिले की अनाज मंडियों से वीरवार देर शाम तक 513996 एमटी में से 83 फीसदी गेहूं का उठान किया जा सका जबकि 17 फीसदी गेहूं इंतजार में रहा। वहीं अब तक 1047 करोड़ 15 लाख 96 हजार 430 रुपये का भुगतान किया जा चुका है जबकि 52 करोड़ 87 लाख 15 हजार 970 रुपये का भुगतान बाकी रहा। उठान के अनुसार भुगतान करीब 90 फीसदी तक किया जा चुका है।
Trending Videos