{"_id":"69f3c028e6e3721674064130","slug":"youth-goes-missing-after-making-suicide-video-bike-found-on-canal-bank-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-154176-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सुसाइड करने का वीडियो बनाकर युवक लापता, नहर किनारे मिली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सुसाइड करने का वीडियो बनाकर युवक लापता, नहर किनारे मिली बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वीरवार सुबह 9:30 बजे एक युवक सुसाइड करने के लिए वीडियो बनाकर लापता हो गया। उसकी बाइक ज्योतिसर भाखड़ा नहर के समीप बरामद हुई है। युवक की बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और देर रात तक युवक की तलाश की जाती रही।
पिहोवा पूजा कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने कहा कि उसका भाई कुलदीप पिहोवा की अनाज मंडी में ट्रांसपोर्ट के काम से जुड़ा हुआ है। उसने ट्रांसपोर्ट कंपनी पर अपनी गाड़ियां लगा रखी हैं। वीरवार को कुलदीप ने चार से पांच शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड की और उसके बाद बाइक सहित गायब हो गया। बाद में बाइक भाखड़ा नहर के समीप मिली लेकिन कुलदीप का कोई पता नहीं चल सका। परिवारजनों ने चावल एजेंट समेत कई लोगों पर पैसे के लेन-देन, धोखाधड़ी और मानसिक दबाव के आरोप लगाए हैं।
देर रात तक पुलिस व परिजन कुलदीप की तलाश में लगे रहे। ज्योतिसर चौकी इंचार्ज एएसआई कृष्ण कुमार ने कहा कि वीडियो में उसने एसएस रोडलाइनस के अलावा चीका के राजेश सहित कई अन्य नाम भी लिए हैं। कुलदीप ने पहली वीडियो पिहोवा अनाज मंडी के पास स्थित ट्रांसपोर्टर के कार्यालय पर बनाई, जहां वह अक्सर बैठता था। इसके बाद उसने फिर तीन से चार वीडियो बनाई। उसकी नहर के आसपास तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल पाया। सुबह फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा।
Trending Videos