{"_id":"69f47ea8fd4d981a2100a8a6","slug":"video-labor-organizations-stage-protest-in-kurukshetra-on-labor-day-demanding-minimum-wage-of-rs30000-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में मजदूर दिवस पर कुरुक्षेत्र में मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, न्यूनतम वेतन 30 हजार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में मजदूर दिवस पर कुरुक्षेत्र में मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, न्यूनतम वेतन 30 हजार करने की मांग
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर निर्माणकार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन, मनरेगा मजदूर यूनियन व जन संघर्ष मंच हरियाणा (घटक मासा) के बैनर तले स्थानीय लेबर चौकों पर जनसभाओं का आयोजन किया गया। जनसभाओं के बाद मजदूरों ने प्रदर्शन करते हुए अंबेडकर चौक तक मार्च निकाला और विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने इंकलाब जिंदाबाद दुनिया के मजदूरो एक हो, मजदूर आंदोलन में पुलिस दखल बंद करो जैसे नारे लगाए। साथ ही नोएडा, मानेसर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मजदूरों व उनके नेताओं पर दर्ज मामलों को रद्द करने और जेल में बंद मजदूर नेताओं की रिहाई की मांग उठाई। मजदूर संगठनों ने न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह लागू करने की भी मांग की।
छोटू राम पार्क के पास लेबर चौक पर आयोजित जनसभा का संचालन निर्माणकार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के महासचिव सुरेश कुमार ने किया। इस दौरान यूनियन के प्रांतीय प्रधान करनैल सिंह ने मजदूर दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करीब 140 वर्ष पहले शिकागो के हे मार्केट में मजदूरों ने 8 घंटे के कार्य दिवस की मांग को लेकर आंदोलन किया था, जिसमें कई मजदूर नेताओं को फांसी दी गई थी।
उन्होंने कहा कि आज भी मजदूर वर्ग उन्हीं मूलभूत मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहा है, जबकि वर्तमान समय में 12 घंटे कार्य दिवस को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन अंबेडकर चौक पर हुआ, जहां मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।