सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three-day block-level yoga protocol practice concludes.

Kurukshetra News: तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास का हुआ समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Three-day block-level yoga protocol practice concludes.
कुरुक्षेत्र। ​अ​भियान के तहत योगाभ्यास करते प्रतिभागी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश आयुष विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम का समापन किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. मंजू शर्मा ने कहा कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व गतिविधि कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा 15 जून सोमवार को प्रातः छह बजे ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र से पैदल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा थीम पर आधारित यह वॉकथॉन स्वस्थ, सक्रिय एवं योगमय जीवन का संदेश देगा।


इस कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों एवं पंचायत सचिवों को पौधे भेंटकर सम्मानित किया गया तथा प्रतिभागियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली का संदेश दिया गया। इस तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों एवं योग केंद्रों पर कुल 385 साधक-साधिकाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक बाबैन के बीडीपीओ कार्यालय से सरपंच संजीव सिंगला तथा ब्लॉक शाहाबाद मारकंडा के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीडीपीओ कार्यालय के सचिव रणजीत ने भी योग का अभ्यास किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने जिले वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस वॉकथॉन का हिस्सा बने और हर घर योग, हर घर निरोग के संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed