सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two young boy injured in a Firing at Kurukshetra

गोलियों से गूंजा धर्मनगरी का गांधी नगर: प्रिंस व अमन हुए गंभीर घायल, नाले में फंसी गाड़ी छोड़कर बदमाश फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

कुरुक्षेत्र के गांधीनगर में रविवार सुबह उस समय दहल उठा जब स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Two young boy injured in a Firing at Kurukshetra
फायरिंग में घायल युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

धर्मनगरी में दबंगो के हौसले इतने बुलंद है कि रविवार अलसुबह गोलियां की गूंज से उस समय लोग दहल गए जब काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने दो युवकों पर डेढ़ दर्जन राउंड गोलियां बरसाई। वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सनसनी फैल गई। इस हमले में गांधी नगर निवासी 20 वर्षीय अमन और 20 वर्षीय प्रिंस घायल हो गए जिन्हें गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार होने लगे तो लोगो ने आरोपियों का पीछा किया। भागने की कोशिश में आरोपियों की स्कॉर्पियो बेकाबू होकर एक नाले में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने नाले में गिरी स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला सट्टे के कारोबार या पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते दोनों युवकों पर हमला किया गया। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फायरिंग की घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed