Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Gunshots ring out in the 'Dharmnagari's' Gandhi Nagar; incident suspected to be linked to a feud; miscreants flee after abandoning vehicle stuck in a drain.
{"_id":"6a2e4748029215064d03b789","slug":"video-gunshots-ring-out-in-the-dharmnagaris-gandhi-nagar-incident-suspected-to-be-linked-to-a-feud-miscreants-flee-after-abandoning-vehicle-stuck-in-a-drain-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोलियों से गूंजा धर्मनगरी का गांधी नगर, रंजिश का माना जा रहा मामला; नाले में फंसी गाड़ी छोड़कर बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियों से गूंजा धर्मनगरी का गांधी नगर, रंजिश का माना जा रहा मामला; नाले में फंसी गाड़ी छोड़कर बदमाश फरार
धर्मनगरी में दबंगो के हौसले इतने बुलंद है कि रविवार अलसुबह गोलियां की गूंज से उस समय लोग दहल गए जब काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने दो युवकों पर डेढ़ दर्जन राउंड गोलियां बरसाई। वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सनसनी फैल गई। इस हमले में गांधी नगर निवासी 20 वर्षीय अमन और 20 वर्षीय प्रिंस घायल हो गए जिन्हें गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार होने लगे तो लोगो ने आरोपियों का पीछा किया। भागने की कोशिश में आरोपियों की स्कॉर्पियो बेकाबू होकर एक नाले में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने नाले में गिरी स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मामला सट्टे के कारोबार या पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते दोनों युवकों पर हमला किया गया। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फायरिंग की घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।