{"_id":"6a74f2141556376c5608bbdf","slug":"tiranga-yatra-dedicated-to-the-heroes-will-be-taken-out-on-10th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-159068-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 10 को निकाली जाएगी वीरों को समर्पित तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 10 को निकाली जाएगी वीरों को समर्पित तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। देश के वीरों और शहीदों को समर्पित प्रदेश की पहली तिरंगा यात्रा 10 अगस्त को कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। यह यात्रा पूजा मॉडल स्कूल सेक्टर 2 से शुरू होकर शहीदी स्मारक लघु सचिवालय पर संपन्न होगी।
यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें हजारों युवा, भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने वीरवार देर शाम लघु सचिवालय शहीदी स्मारक पर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सैनी और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल सुधा के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। तिरंगा यात्रा पूजा मॉडल स्कूल, पिपली रोड, पुलिस लाइन, नया बस स्टैंड, पंचायत भवन के सामने से शहीदी स्मारक तक जाएगी। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
हर घर तिरंगा अभियान
स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान व्यापक स्वरूप में आयोजित होगा। यह अभियान राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित है। इसका उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों का सम्मान करना है। जिला में तिरंगा यात्राएं, बाइक, साइकिल और ई-बाइक रैलियां आयोजित की जाएंगी। इनके मार्ग शहीद स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों से गुजरेंगे, जिससे नागरिकों को स्थानीय इतिहास जानने का अवसर मिलेगा।