फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU's HKRN employees demand inclusion in Job Security Act

Kurukshetra News: केयू के एचकेआरएन कर्मचारियों ने की जॉब सिक्योरिटी एक्ट में शामिल करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
KU's HKRN employees demand inclusion in Job Security Act
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के कर्मचारियों ने वीरवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में कुलसचिव वीरेंद्र पाल को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के माध्यम से हरियाणा सरकार की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति को प्रतिनिधित्व प्रस्ताव भेजने की मांग की। उनका उद्देश्य उन्हें जॉब सिक्योरिटी एक्ट के दायरे में शामिल कराना है।
विज्ञापन

संघ के प्रधान गुरदीप तंवर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कुलसचिव से मिला। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति प्रदेश में एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारियों की पात्रता की समीक्षा करेगी साथ ही, अन्य विभागों और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी एक्ट में शामिल करने पर विचार करेगी। ज्ञापन में मांग की गई कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एचकेआरएन कर्मचारियों का प्रस्ताव भेजा जाए। यह प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से उक्त समिति को भेजा जाना चाहिए। इससे विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को भी जॉब सिक्योरिटी एक्ट का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


कुलसचिव का आश्वासन
कुलसचिव वीरेंद्र पाल ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनके प्रतिवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए इसे संबंधित स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed