फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Biometric verification of HTET-2025 candidates from 10 to 12

Kurukshetra News: एचटेट-2025 अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक वेरीफिकेशन 10 से 12 तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Biometric verification of HTET-2025 candidates from 10 to 12
कुरुक्षेत्र। हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2025 का परिणाम शीघ्र घोषित किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक वेरीफिकेशन अनिवार्य है। यह प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश के 22 जिलों में बायोमीट्रिक वेरीफिकेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी। अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी अपने निकटतम जिला मुख्यालय पर वेरीफिकेशन करा सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी 22 जिलों में स्थापित किसी भी केंद्र पर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना मूल प्रवेश पत्र और मूल फोटो युक्त पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। वेरीफिकेशन केंद्रों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के समय दिए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी वेरीफिकेशन संबंधी संदेश भेजे जा रहे हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक का उपयोग कर सकते हैं। पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके वे अपनी बायोमीट्रिक वेरीफिकेशन की स्थिति जांच सकते हैं। यह प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त 2026 तक पूरी करनी होगी। जो अभ्यर्थी इस अवधि में वेरीफिकेशन नहीं कराएंगे, उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed