फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Application deadline for National Child Award extended to 15th

Kurukshetra News: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि 15 तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Application deadline for National Child Award extended to 15th
कुरुक्षेत्र। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पात्र प्रार्थी अब 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त विश्राम मीणा ने यह जानकारी दी। यह पुरस्कार बच्चों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के सर्वोच्च बाल सम्मान में शामिल है। यह उन बच्चों को सम्मानित करता है जिन्होंने कम उम्र में असाधारण प्रतिभा दिखाई है। इनमें लगन, मेहनत और उपलब्धियों से समाज एवं देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करने वाले बच्चे शामिल हैं। पुरस्कार बहादुरी, नवाचार, खेल, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीक, कला एवं संस्कृति जैसे क्षेत्रों में दिया जाता है। पात्रता, दिशानिर्देश और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/ पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed