{"_id":"6a6517f6db4eb892d80ae175","slug":"tomorrow-haryana-committee-may-take-over-the-management-of-miri-piri-institute-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-158373-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कल हरियाणा कमेटी संभाल सकती है मीरी-पीरी संस्थान का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कल हरियाणा कमेटी संभाल सकती है मीरी-पीरी संस्थान का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान शाहाबाद का संचालन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सोमवार को अपने अधीन ले सकती है। इसके लिए संस्थान में ही कार्यकारिणी को बुलाया गया है, जहां बैठक भी की जाएगी तो अगला कदम भी उठाया जाएगा। इसके लिए शनिवार को भी कमेटी की ओर से तैयारी की जाती रही।
संस्थान संचालन की संभाल को लेकर एसजीपीसी की ओर से हरियाणाा कमेटी द्वारा भेजे गए पत्र का शनिवार देर रात तक कोई जवाब नहीं दिया गया। हरियाणा कमेटी की विगत दिवस मुख्यालय पर बैठक हुई थी, जिसमें फैसला लिया गया था कि संस्थान का संचालन अब कमेटी अपने हाथ में लेगी। इसके लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम एसजीपीसी को दिया गया था। हालांकि 72 घंटे का यह अल्टीमेटम रविवार दोपहर बाद पूरा हो जाएगा लेकिन छुट्टी का दिन होने के चलते कमेटी ने सोमवार को कार्रवाई का फैसला किया गया है।
प्रधान जगदीश सिंह झींडा का कहना है कि रविवार को छुट्टी के चलते कोई कार्य नहीं हो पाएगा और ऐसे में सोमवार का दिन तय किया गया है। एसजीपीसी की ओर से भी फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।