सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tourists returning empty-handed due to lack of cash

Kurukshetra News: नकदी न होने पर बैरंग लौट रहे पर्यटक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 20 Mar 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Tourists returning empty-handed due to lack of cash
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देशभर में जहां सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रही है, वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित धरोहर ( हेरिटेज म्यूजियम ) में आज भी पर्यटकों को केवल नकद ( कैश ) में ही टिकट लेना पड़ रहा है। यहां ऑनलाइन पेमेंट की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल पर्यटकों का अनुभव खराब होता है, बल्कि संस्थान की छवि पर भी असर पड़ता है।
Trending Videos

धरोहर देखने के लिए पहुंचने वाले कई पर्यटक डिजिटल पेमेंट जैसे यूपीआई, कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से भुगतान करना चाहते हैं, लेकिन व्यवस्था न होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ता है। कई बार तो स्थिति ऐसी बन जाती है कि नकद पैसे न होने के कारण पर्यटक बिना धरोहर देखे ही वापस चले जाते हैं। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द डिजिटल भुगतान की व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि धरोहर का भ्रमण सभी के लिए सुविधाजनक और आधुनिक बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि प्रतिदिन करीब आठ से दस पर्यटक ऐसे आते हैं, जिनके पास कैश नहीं होता और वे ऑनलाइन भुगतान करना चाहते हैं। सुविधा के अभाव में उन्हें टिकट नहीं मिल पाता।

ऑडिट ब्रांच से नहीं मिली अनुमति : डॉ विवेक
धरोहर संचालक डॉ. विवेक चावला ने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट शुरू करने के लिए अभी ऑडिट ब्रांच से अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल टिकट से प्राप्त राशि को बैंक में जमा करवाया जा रहा है। जैसे ही संबंधित विभाग से मंजूरी मिलती है, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed