Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Hindu New Year and the annual festival were celebrated at the state's 'Model Booth 145' in Kurukshetra, amidst resounding chants of "Jai Shri Ram."
{"_id":"69bcf037967453b616066463","slug":"video-hindu-new-year-and-the-annual-festival-were-celebrated-at-the-states-model-booth-145-in-kurukshetra-amidst-resounding-chants-of-jai-shri-ram-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में प्रदेश के आदर्श बूथ 145 पर मनाया हिंदू नव वर्ष व वार्षिक उत्सव, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में प्रदेश के आदर्श बूथ 145 पर मनाया हिंदू नव वर्ष व वार्षिक उत्सव, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
थानेसर विधानसभा के भाजपा के बूथ 145 पर हिंदू नव वर्ष व बूथ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, जिस दौरान श्री राम यात्रा निकाली गई, जिस दौरान जयश्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। पांच मिनट की डॉक्यूमेंट्री के द्वारा बूथ पर पिछले वर्ष के 30 कार्यक्रमों को भी दर्शाया गया। बूथ प्रदेश का आर्दश बूथ घोषित किया हुआ है।
कैथल जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा यह बूथ वास्तव में हरियाणा का आदर्श बूथ है, जहां पर योजना रचना बूथ स्तर पर आकर्षित करने वाली है। पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ने कहा की अपना यह बूथ आने वाले समय में विशेष प्रकार के आयाम खड़े करेगा जिससे कुरुक्षेत्र का भी गौरव बड़ेगा। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने कहा कि इस बूथ से प्रेरणा लेकर हम भी लाडवा विधानसभा में ऐसा बूथ करने का प्रयास करेंगे।
पार्टी नेता डीडी शर्मा व सुभाष कलसाना ने कहा की यह बूथ अध्यक्ष रामपाल व कार्यक्रम संयोजक डॉ ऋषिपाल मथाना व बूथ की कार्य समिति की मेहनत का ही परिणाम है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि जल्द ही यह बूथ देश का नंबर एक बूथ होगा
कार्यक्रम में डॉ ऋषिपाल मथाना ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का महत्व बताते हुए बताया कि आज के दिन ब्रह्मा जी ने एक अरब 97 करोड़ 29 लाख 49 हजार 127 वर्ष पूर्व सृष्टि की रचना की थी व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और धर्मराज युधिष्ठिर का राजतिलक भी इसी दिन हुआ था। गुरु अंगद देव जी का जन्म दिवस इसी दिन मनाया जाता है और आर्य समाज की स्थापना भी इसी दिन हुई। उन्होंने कहा कि हम आने वाले समय में अपने पार्टी के नेताओं की अपेक्षा पर खरा उतरते हुए इस बूथ को देश के अग्रणी बूथ बनाएंगे।
इस अवसर पर बीबी करतार कौर, डीपी चौधरी, तुषार सैनी, रामपाल पाली, प्रतीक सुधा, देवी दयाल शर्मा, विजयलक्ष्मी, कथा वाचक अनिल शास्त्री, सुरेश सैनी, प्रेम नारायण अवस्थी, पार्षद बख्शीश कौर, पार्षद महेंद्र मैहता, पार्षद धनराज, पार्षद अनिरुद्ध कौशिक, पार्षद के सी रंगा, बूथ की कार्य समिति के सभी 39 पन्ना प्रमुख एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।