सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Volunteers gave the message of saving water

Kurukshetra News: स्वयंसेवकों ने जल बचाने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Volunteers gave the message of saving water
कुरुक्षेत्र। लोगों को जागरूक करने के दौरान स्वयंसेवक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पीएम श्री शहीद सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारना की एनएसएस यूनिट की ओर से आयोजित शिविर का छठा दिन रहा। इस दौरान जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा विषय पर जन-जागरण रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य जल के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने नारे, संदेश और संवाद के माध्यम से आमजन तक यह संदेश पहुंचाया कि जल ही जीवन का आधार है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम अधिकारी राजवीर सिंह ने कहा कि अंधाधुंध जल दोहन और जल स्रोतों के प्रदूषण के कारण भविष्य में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल का सीमित व विवेकपूर्ण उपयोग और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने जल संरक्षण और पर्यावरण स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर अध्यापक अजय गुप्ता, रामप्रसाद, बलवान शर्मा, प्रवीण कुमार, गुरमेल सिंह, मंजू, सीमा, निधि शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed