सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yoga guru Swami Ramdev will reach Dharamnagar and will make five thousand people do Surya Namaskar.

Kurukshetra News: धर्मनगरी में पहुंचेंगे योग गुरु स्वामी रामदेव, पांच हजार लोगों को करवाएंगे सूर्य नमस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Yoga guru Swami Ramdev will reach Dharamnagar and will make five thousand people do Surya Namaskar.
कुरुक्षेत्र। सूर्य नमस्कार के राज्य स्तरीय समापन समारोह के लिए आयोजित बैठक में भाग लेते प्रतिनि
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योग गुरु स्वामी रामदेव वीरवार को धर्मनगरी में पांच हजार लोगों को सूर्य नमस्कार करवाएंगे। आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) से स्वामी दयानंद जयंती (12 फरवरी) तक आयोजित सूर्य नमस्कार अभियान का राज्य स्तरीय समापन समारोह श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
Trending Videos

समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि होंगे और योग गुरु स्वामी रामदेव, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, आयुष विभाग निदेशक संजीव वर्मा, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। बुधवार देर शाम अखिल भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान के प्रज्ञा भवन में जिला प्रशासन के साथ एक समन्वय बैठक हुई। इसमें डीएमसी अमन कुमार, आयोग के वाइस चेयरमैन डॉ. रोशन लाल, रजिस्टर डॉ. राज कुमार वैद, सदस्य डॉ. मनीष कुकरेजा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा, योग कोऑर्डिनेटर डॉ. जागीर सिंह, विद्या भारती से अशोक रोशा और प्राचार्य अनिल मदान व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और सभी विभागों को दायित्व सौंपे गए। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच हजार लोग होंगे समारोह में शामिल
आयोग के वाइस चेयरमैन डॉ. रोशन लाल ने कहा कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसमें बड़े स्तर पर स्कूली बच्चे, विभिन्न संगठन व संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। इसके साथ एक माह के दौरान चली योग क्रियाओं के दौरान अव्वल रहने वाले प्रदेशभर के करीब 300 स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed