फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Water level rises in Markanda River in Kurukshetra; flood threat in Kathwa village.

पहाड़ों में हुई बारिश का असर: कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी में बढ़ा जलस्तर, कठवा गांव में बाढ़ का खतरा

Sat, 11 Jul 2026 09:56 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 11 Jul 2026 09:56 AM IST
सार

ग्रामीणों को डर है कि अगर जलस्तर और बढ़ा तो उनके घरों में पानी घुस सकता है। पिछले साल की तबाही को देखते हुए लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन से मदद की गुहार लगाई जा रही है।

विज्ञापन
Water level rises in Markanda River in Kurukshetra; flood threat in Kathwa village.
पानी से गुजरते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून की बारिश तेज होने से मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। तड़के तक नदी में 14200 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इससे नदी के किनारे स्थित कठवा गांव प्रभावित होने लगा है। गांव की सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

कठवा से तगौर जाने वाली सड़क पर 2 फीट तक पानी बह रहा है। इससे लोगों को पिछले साल आई बाढ़ की याद आ गई है। पिछले वर्ष भी कठवा और तगौर गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। देर रात तक मारकंडा नदी में करीब 11000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। नदी के आसपास के निचले इलाकों में मुनादी कराई गई थी। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई थी।

विज्ञापन




ग्रामीणों की चिंता
बारिश का सीजन अभी और तेज होने वाला है। इससे आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को डर है कि अगर जलस्तर और बढ़ा तो उनके घरों में पानी घुस सकता है। पिछले साल की तबाही को देखते हुए लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन से मदद की गुहार लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की तैयारी
स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। राहत और बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए भी कहा जा रहा है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed