सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1,168 applications received so far for 1,980 seats across two colleges in the area.

Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्र के दो कॉलेजों में 1980 सीटों में अब तक आए 1168 आवेदन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
1,168 applications received so far for 1,980 seats across two colleges in the area.
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन के पांच दिन शेष रह गए हैं। इसके बाद विभाग की ओर से आवेदनों की सत्यापन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, दो महाविद्यालयों में 1980 सीटों के मुकाबले अब तक कुल 1168 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 962 आवेदनों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है।

अब तक राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ और सतनाली में कुल 1168 आवेदन आए हैं। पिछले एक सप्ताह से विद्यार्थियों ने ऑनलाइन दाखिला पंजीकरण में कम रुचि दिखाई है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के पीआरओ गगनदीप यादव व राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

26 जून को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। 28 जून से 1 जुलाई तक फीस जमा करवाई जाएगी। 2 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा करवाई जाएगी। 9 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जाएगा।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर दाखिला प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। पिछले तीन दिनों से आवेदन प्रक्रिया में कमी आई है, जिसका मुख्य कारण विद्यार्थियों द्वारा अंतिम तारीख का इंतजार करना है।
महाविद्यालय में 1280 सीटों पर दाखिला होना है जिनमें अब तक 600 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 580 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। सतनाली महाविद्यालय में 700 सीटों पर दाखिला किया जाना है जहां 568 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 382 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है।
-----------

- वर्जन:
शहर के दो महाविद्यालयों में 1980 सीटों पर 1169 आवेदन प्राप्त हुए है। 962 आवेदनों पर सत्यापन किया जा चुका है। 15 जून को आवेदन की अंतिम दिन है। महाविद्यालय में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। किसी भी विद्यार्थियों को कोई परेशानी होती है तो महाविद्यालय में आकर जानकारी ले सकते है।-प्रो. विजय कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article