फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   13-hour sit-in protest at Azad Chowk on July 18 over the paper leak.

Mahendragarh-Narnaul News: पेपर लीक को लेकर 18 जुलाई को आजाद चौक पर 13 घंटे का धरना

Thu, 16 Jul 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
13-hour sit-in protest at Azad Chowk on July 18 over the paper leak.
नारनौल। पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के समर्थन में शनिवार को नारनौल के आजाद चौक पर 13 घंटे का धरना आयोजित किया जाएगा। धरने का आयोजन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा जिसमें सामूहिक उपवास और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

धरने के संयोजक गिरीश खेड़ा ने बताया कि दिल्ली में अभिजीत दीपके के नेतृत्व में आंदोलन जारी है व आंदोलनकारी सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि नारनौल में आयोजित यह कार्यक्रम आंदोलन के समर्थन और पेपर लीक के मुद्दे पर जनमत व्यक्त करने के उद्देश्य से रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धरने के दौरान एकत्र किए गए हस्ताक्षरों के साथ प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। गिरीश खेड़ा ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से भागीदारी की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि धरने को कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें एडवोकेट मनजीत सिंह, महेश यादव, दिलीप कामरेड, प्रेम यादव और बिजेंद्र कामरेड सहित अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed