फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The first merit list for ITI admissions will be released today.

Mahendragarh-Narnaul News: दाखिले के लिए आज जारी होगी आईटीआई की पहली मेरिट सूची

Thu, 16 Jul 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The first merit list for ITI admissions will be released today.
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला के लिए 17 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इस मेरिट सूची में चयनित हुए अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 21 जुलाई तक की जाएगी।
विज्ञापन


शहर स्थित कॉमन आईटीआई में 19 एनसीवीटी ट्रेड की 500 सीटों पर दाखिला होगा और एससीवीटी की पांच ट्रेड में 112 सीटों पर दाखिला होगा। आईटीआई महेंद्रगढ़ में कुल 612 सीटों पर दाखिले होंगे। संस्थानों की ओर से दाखिला संबंधी सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

अब आवेदकों को फिजिकल वेरिफिकेशन के समय ऑनलाइन भरे हुए फार्म के साथ सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। साथ ही सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रति लेकर आनी हैं। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही आवेदकों के सही दस्तावेज पाए जाने पर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थानों की ओर से मेरिट सूची साइट पर अपलोड की जाएगी। इस पर आवेदक अपना नाम देख सकते हैं। साथ ही संस्थान की ओर से भी चयनित आवेदकों को फोन कर सूचना दी जाएगी। इसके बाद तय समय आवेदक अपनी दस्तावेज जांच करवा लें।

--------
वर्जन:
दाखिला के लिए तैयारी की गई है और मेरिट सूची साइट पर डाली जाएगी। आवेदक जांच कर सकते हैं और संस्थान में आकर दस्तावेज सत्यापित करवा सकते हैं। किसी कोई समस्या आती है तो वह संस्थान में आकर समाधान पा सकता है। -विनोद कुमार, नोडल अधिकारी, आईटीआई महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed