फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Muskan won the gold medal in tug-of-war, while Nikita won gold in Kho-Kho.

Mahendragarh-Narnaul News: रस्साकशी में मुस्कान तो खो-खो में निकिता ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 17 Jul 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Muskan won the gold medal in tug-of-war, while Nikita won gold in Kho-Kho.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) कैडेट्स ने एटीसी-179 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन किया। मुस्कान ने रस्साकशी में स्वर्ण पदक जीतने के साथ उत्कृष्ट एंकरिंग का सम्मान हासिल किया जबकि निकिता ने खो-खो और फायरिंग दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समर्पण और टीम भावना का परिचय देकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

महिला वर्ग में रिचा और मुस्कान ने रस्साकशी में स्वर्ण पदक जीता। मुस्कान को उत्कृष्ट एंकरिंग के लिए ट्रैक सूट भी प्रदान किया गया। निकिता ने फायरिंग और खो-खो में स्वर्ण तथा समूह नृत्य में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सौम्या ने रोप स्किपिंग, नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण पदक जीतकर सबसे शानदार प्रदर्शन किया। बिबू अर्पिता ने गायन में रजत, जबकि पारुल ने समूह नृत्य में रजत पदक प्राप्त किया। पूजा ने खो-खो तथा रिया और तनिषा ने रस्साकशी में स्वर्ण पदक जीते। खुशी ने रस्साकशी में रजत पदक अपने नाम किया।
पुरुष वर्ग में उदय ने वॉलीबॉल और एंकरिंग में दो स्वर्ण पदक जीते। अजय ने रस्साकशी में स्वर्ण और समूह नृत्य में रजत पदक हासिल किया। विक्रम ने रस्साकशी में रजत, अंजी कुमार चौहान ने खो-खो में स्वर्ण पदक जीता।
आशुतोष ने एकल नृत्य और गायन में स्वर्ण तथा समूह नृत्य में रजत पदक प्राप्त किया। आजाद ने एकल नृत्य में रजत, आयुष ने समूह नृत्य और खो-खो में स्वर्ण तथा गायन में रजत पदक जीता। राहुल ने वॉलीबॉल में रजत और कार्तिक ने रस्साकशी में स्वर्ण पदक हासिल किया।

एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि यह सफलता कैडेट्स की मेहनत, नियमित प्रशिक्षण और अनुशासित जीवनशैली का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सभी कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed