सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   32 applications received under the Dayalu-2 scheme; applications open for 90 days.

Mahendragarh-Narnaul News: दयालु-2 योजना के तहत मिले 32 आवेदन, 90 दिनों तक करें आवेदन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
32 applications received under the Dayalu-2 scheme; applications open for 90 days.
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में सोमवार को दयालु 2 योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए जिलास्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अब तक जिलास्तर पर इसके तहत कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी पर कमेटी ने विचार विमर्श किया।

डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की ओर से शुरू की गई इस जनकल्याणकारी योजना के तहत आने वाले मामलों की पूरी संवेदनशीलता से जांच की जाए।उन्होंने बताया कि पात्र परिवारों को बिना किसी देरी के समय पर सहायता राशि प्रदान करना सुनिश्चित करें ताकि पीड़ितों को प्रशासनिक बाधाओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि किसी भी नागरिक की कुत्ते के काटने या आवारा पशुओं के हमले के कारण घायल होने अथवा मृत्यु हो जाने पर निर्धारित आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इसके लिए पीड़ित को 90 दिन के अंदर आवेदन करना होता है। इसमें घायल होने पर कम से कम 10 हजार व मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed