सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction Workers' Union raised slogans over their demands.

Mahendragarh-Narnaul News: भवन निर्माण मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर की नारेबाजी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Construction Workers' Union raised slogans over their demands.
फोटो 1अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के सदस्य।स्रोत: प्रवक
विज्ञापन
नारनौल। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन ने श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्माण श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग की। यूनियन ने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं का लाभ मजदूरों तक नहीं पहुंच रहा। इससे वे आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यह ज्ञापन एसडीएम अनिरुद्ध को सौंपा गया।

यूनियन ने मांग की कि श्रमिक पोर्टल पिछले लगभग 10 महीनों से बंद है जिसे तुरंत चालू किया जाए। साथ ही 90 दिन की कार्य स्लिप यूनियन प्रधान को देने, मजदूरी न देने वालों पर सख्त कानून बनाने और नए श्रमिकों का पंजीकरण शुरू करने की मांग रखी गई। सत्यापन में हटाए गए पात्र मजदूरों का पंजीकरण बहाल करने की भी अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चार लेबर कोड रद्द करने, एनसीआर के तहत 434 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने और फैमिली आईडी की शर्त हटाने की मांग की गई। यूनियन ने 60 वर्ष से अधिक श्रमिकों को अलग पेंशन देने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed