सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Citizens troubled by accumulation of dirty water on the main road.

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरने से नागरिक परेशान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Citizens troubled by accumulation of dirty water on the main road.
फोटो 04: सड़क पर जमा गंदे पानी का निरीक्षण करते हुए अतरलाल व ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव तिगरा में बस अड्डे से गांव की तरफ मुख्य मार्ग पर कई दिनों से गंदा पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है। बसपा के नेता समाजसेवी अतरलाल ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को ज्ञापन भेज कर सड़क से गंदे पानी की निकासी तत्काल करवाने की मांग की है।

इस मौके पर अतरलाल ने कहा कि पूरी सड़क पर गंदा पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कत होती है। बीमार, लाचार, वृद्ध, महिला व बच्चों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की निकासी न होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क से गंदे पानी की निकासी के लिए तत्काल प्रबंध नहीं किए गए तो वे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed