{"_id":"6a397c50ab0ed2cdbf0ff4a4","slug":"quarterly-exams-for-classes-up-to-8th-grade-will-be-held-at-the-end-of-july-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127597-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जुलाई के अंत में होंगी कक्षा 8वीं तक की तिमाही परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जुलाई के अंत में होंगी कक्षा 8वीं तक की तिमाही परीक्षा
विज्ञापन
फोटो:51 शहर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों की तिमाही परीक्षाएं जुलाई के अंत में कराई जाएंगी। इसके लिए विभाग के पास फिलहाल टेंटेटिव डेटशीट आई है। अब विद्यार्थियों के पास तैयारी के लिए केवल एक माह का समय शेष है।
बता दें कि हर साल शिक्षा विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद तिमाही परीक्षाएं करवाई जाती हैं। इस बार भी शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा पहली से आठवीं तक की तिमाही परीक्षा के लिए टेंटेटिव डेटशीट आ चुकी है।
अब संस्थानों में 22 जुलाई से परीक्षाएं शुरू होने की संभावना हैं और 31 जुलाई तक परीक्षाएं खत्म होंगी। हालांकि, अभी तक यह डेटशीट फाइनल नहीं हो पाई है। जुलाई के पहले सप्ताह में फाइनल डेटशीट जारी होगी। अब एक जुलाई को स्कूल खुलेंगे और इसके बाद शिक्षक तिमाही का पाठ्यक्रम पूरा करवाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, विद्यार्थियों को भी कमर कसनी होगी और परीक्षा की तैयारी में अभी से जुटना होगा। अब तक हुए पाठ्यक्रम की दोहराई का फिलहाल अच्छा अवसर है और घर पर रहकर विद्यार्थी तैयारी कर सकते हैं।
तिमाही का आधा पाठ्यक्रम शेष
शिक्षकों ने बताया कि तिमाही का आधा पाठ्यक्रम अवकाश से पहले हो चुका है और अब आधा पाठ्यक्रम शेष है। परीक्षा में तीन यूनिट आने की उम्मीद है। इसके अनुसार अब विषयानुसार एक-एक यूनिट शेष है और अगले माह यह भी पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों को पूरे पाठ्यक्रम की दोहराई कराई जाएगी।
-- -- -- -
वर्जन:
परीक्षा के लिए तैयारी की जा रही हैं। शिक्षकों को स्कूल खुलते ही निर्देश जारी किए जाएंगे। परीक्षाएं जुलाई अंत या अगस्त के शुरु में होने की उम्मीद है। फिलहाल जुलाई अंत में परीक्षा होने की तैयारी की जा रही है। विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम आधा हो चुका है और शेष भी पूरा किया जाएगा।-डॉ. विश्वेश्वर कौशिक, डीईओ, महेंद्रगढ़