{"_id":"697f988c0d9a21eef70baa3d","slug":"a-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-guru-ravidass-birth-anniversary-narnol-news-c-203-1-sroh1011-123722-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गुरु रविदास के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गुरु रविदास के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- संत रविदास जयंती के अवसर पर संत रविदास मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते व
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गुरु रविदास सेवा समिति की ओर से गुरु रविदास का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सेवा समिति की ओर से शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई।
यह शोभायात्रा मोहल्ला महायचान के रविदास मंदिर से शुरू होकर स्टेट हाईवे, 11 हट्टा बाजार, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, बालाजी चौक, आईटीआई रोड, शॉपिंग कॉम्पलैक्स, आंबेडकर चौक, ऑटो मार्केट होते हुए वास रविदास मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा के दौरान मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई जिसमें संत गुरु रविदास, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि सेवानिवृत्ति मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल महायच रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक कंवर सिंह यादव ने की। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि समाज की ओर से संतों का जन्मदिवस मनाना अनुकरणीय कार्य है।
उन्होंने कहा कि संत किसी एक जाति धर्म के न होते हुए, बल्कि की वह सभी के होते हैं। सभी को उनके जन्म दिवस पर भागीदारी करनी चाहिए।
इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने विधायक कंवर सिंह यादव के सामने रविदास चौक निर्मण, लाईब्रेरी हाल, सामुदायकि केंद्र व मोहल्ले में सीवरेज लाइन दोबारा से डालने की मांग की। विधायक ने स्वीकार करते हुए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास की शोभायात्रा मोहल्ला महायचान से शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए रविदास मंदिर में समाप्त हुई।
विधायक कंवर सिंह यादव ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा से पूर्व मंदिर में जागरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें संत गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया गया।
इस मौके पर संस्था के सर्वसर्वा महावीर प्रसाद, प्रधान संदीप महायच, उपप्रधान मुकेश प्लंबर, सचिव मास्टर, दिलबाग सिंह, खजांची दीपक कुमार, हरीश, सचिन, राहुल, राजेश, लीलाराम, जितेंद्र, हरिंद्र, भागीरथ, फूलचंद, जोगेंद्र, हेमंत, सतवीर जोनावास, रविंद्र बवाना, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos