सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A young man who went to teach in the library committed suicide by hanging himself.

Mahendragarh-Narnaul News: लाइब्रेरी पढ़ाने गए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to teach in the library committed suicide by hanging himself.
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बसई की सीमा के खेतों में लाइब्रेरी पढ़ाने गए गांव कोथल खुर्द निवासी दशरथ ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos

गांव कोथल खुर्द निवासी सुशील शर्मा ने एफआईआर में बताया कि उसके दो लड़के हैं। बड़ा दशरथ व छोटा दीपक है। दोनों अविवाहित है और पढ़ाई करते हैं। उसका बड़ा लड़का 28 वर्षीय मंगलवार की शाम करीब छह बजे महेंद्रगढ़ शहर की एक लाइब्रेरी में पढ़ाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद से उसका फोन नहीं मिल रहा था। इसकी सूचना थाना शहर महेंद्रगढ़ को दी। बुधवार सुबह मुझे पता चला कि उसका लड़के दशरथ गांव बसई की सीमा में फंदा लगाकर लटका मिला है।
बुधवार को पुलिस ने मृतक के पिता सुशील शर्मा के बयान पर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed