{"_id":"69a0210d944f2a66ab00722a","slug":"video-income-tax-department-action-continued-for-the-second-day-as-well-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के निजी अस्पताल पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के निजी अस्पताल पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी रही जारी
नारनौल स्थित विजय अस्पताल पर आयकर विभाग की दूसरे दिन भी जांच जारी रही। गुरुग्राम से पहुंचे आयकर विभाग के सहायक निदेशक अंकित सिंह राजपूत ने बताया कि अस्पताल में ईसीएचएस के तहत गंभीर अनियमितताओं और संभावित आयकर चोरी की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अभी प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा बिना मरीजों के ही फर्जी बिल क्लेम किए जा रहे हैं जो भारत सरकार के साथ धोखाधड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की क्षमता करीब 90 बेड की है, जबकि रिकॉर्ड में एक ही दिन में 200-200 मरीजों को दाखिल कैसे किया जा सकता है। यह अस्पताल के उपलब्ध संसाधनों के हिसाब से संभव नहीं है।
जांच के दायरे में अस्पताल संचालक विनीत कुमार व ज्योति कुमारी से पूछताछ की जा रही है। वह जांच एजेंसियों को सहयोग अभी कर रहे हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि जब तक सबूत एकत्रित नहीं कर लिए जाते हैं तब तक जांच जारी रहेगी। अभी प्राथमिक जांच में अनियमितता मिल रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीते दो साल में अस्पताल प्रबंधन ने 6-7 बड़े अस्पताल खरीदे हैं वह असामान्य लग रहा है। अगर कहीं धोखाधड़ी साबित होती है तो अन्य सरकारी एजेंसियों को भी सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी अस्पताल संचालक के बयान दर्ज नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।