{"_id":"69a028dc9b8a2355f90d274e","slug":"video-accused-arrested-for-stealing-from-minor-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: पैसों और नशे का लालच देकर नाबालिग से चोरी करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: पैसों और नशे का लालच देकर नाबालिग से चोरी करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र के गांव सुरानी में चोरी की वारदात में पुलिस ने ढाणी बाठोठा के दीवान सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख के सोने व चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी एक नाबालिग युवक को चोरी करने के लिए भेजता था। उसे चोरी के बदले में पैसों और नशे का लालच देता था।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि 21 फरवरी को गांव सुरानी निवासी किरोड़ीमल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सुबह से दोपहर के बीच, जब वह उसके घर पर ताला लगाकर बाहर गए हुए थे, तब अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर भारी मात्रा में सोने के आभूषण चोरी कर लिए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सक्रियता से सुराग जुटाए और ढाणी बाठोठा निवासी आरोपी दीवान सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस की सघन पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। इस मामले की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दीवान नाबालिग को चोरी करने के लिए भेजता था और चोरी के बदले में उसे पैसों और नशे का लालच देता था।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी से चार सोने के कडे़, एक मंगलसूत्र टिक्का बड़ा, एक मंगलसूत्र टिक्का छोटा, एक कंठी सोना बिना चेन, एक झुमकी चेन सहित, एक झुमकी बिना चेन, एक जोड़ी टोपस सोना, एक जोड़ी कान का टोपस सोना, तीन चेन सोना, एक अंगूठी सोना जैन्ट्स, तीन अंगूठी सोना लेडिज, एक अंगूठी चांदी जैन्ट्स, 5 लौंग नाक की सोना, 8 सिक्के चांदी को बरामद किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।