{"_id":"69a00bf8aeeb60b5ee0b6b9b","slug":"video-roadways-bus-hits-bike-in-narnaul-angry-people-block-the-road-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, नाराज लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, नाराज लोगों ने लगाया जाम
नारनौल में महावीर चौक पर रोडवेज बस ने बाइक सवार जैलाफ निवासी कर्मवीर को टक्कर मार दी जिससे बाइक बस के टायर के नीचे फंस गई। हालांकि बाइक चालक बाल बाल बच गया। उसे हल्की चोट लगी है। बाइक सवार पार्क गली में कपड़े खरीदकर अपने घर जा रहा था। घटना वीरवार दोपहर करीब एक बजे की है।
मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस नारनौल डिपो से दादरी जा रही थी। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। आधे घंटे तक जाम लगा रहने से बस स्टैंड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। घायल कर्मवीर के भाई ने रोडवेज बस चालक पर लापरवाही से चलाने का आरोप लगाया है।
घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने पर बाइक को रोडवेज के नीचे से निकाला गया और जाम को खुलवाया। इस बीच घायल कर्मवीर एक बार फिर बस के आगे लेट गया और प्रशासन पर देरी से आने का आरोप लगाया। पुलिस ने कर्मवीर को समझा कर जाम खुलवाया और घायल को अस्पताल में लेकर गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।