सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anti-rabies vaccination at the polyclinic on the 25th

Mahendragarh-Narnaul News: पॉलीक्लिनिक में एंटी-रेबीज टीकाकरण 25 को

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anti-rabies vaccination at the polyclinic on the 25th
विज्ञापन
रेवाड़ी। विश्व पशुचिकित्सा दिवस के अवसर पर 25 अप्रैल को सहारणवास स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय (वेटरनरी पॉलीक्लिनिक) में निशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा लगाया जा रहा है, जिसमें पालतू व आवारा कुत्तों और बिल्लियों का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। उपनिदेशक डॉ. नसीब सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य रेबीज जैसी घातक बीमारी पर नियंत्रण और लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यह रोग संक्रमित पशु के काटने से मनुष्यों में भी फैल सकता है, इसलिए समय पर टीकाकरण जरूरी है। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप जांगड़ा ने बताया कि रेबीज वैक्सीन काफी प्रभावी है और नियमित टीकाकरण से संक्रमण का खतरा कम होता है। विभाग ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहयोग करने की अपील की है। शिविर में डॉ. भूपेंद्र यादव सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed