सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   By-election candidates are reaching out to voters door-to-door.

Mahendragarh-Narnaul News: मतदाताओं के बीच डोर-टू-डोर पहुंच रहे उपचुनाव के प्रत्याशी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
By-election candidates are reaching out to voters door-to-door.
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका के वार्ड 14 के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। प्रत्याशी डोर-टू-डोर संपर्क, चौपाल बैठकों व जनसभाओं के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। मतदाता अब विकास, पारदर्शिता और एकजुटता जैसे मुद्दों पर मतदान करने के मूड में नजर आ रहे हैं।
Trending Videos

उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं जिससे मुकाबला रोचक और सीधा माना जा रहा है। वार्ड में प्रत्याशी घर-घर जाकर समर्थन मांग रहे हैं, वहीं चौपालों और बैठकों में स्थानीय समस्याएं, विकास कार्य और जनहित के मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में बाहरी हस्तक्षेप को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। मतदाताओं का कहना है कि पहले भी चुनावों में बाहरी प्रभाव डालने के प्रयास हुए हैं। लेकिन इस बार जनता अधिक सतर्क और जागरूक नजर आ रही है। चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार 10 मई को मतदान कराया जाएगा जबकि 13 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी हैं। कुल मिलाकर वार्ड नंबर 14 का यह उपचुनाव अब बड़े राजनीतिक चेहरों और आम जनता के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर बनता जा रहा है जिस पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed