सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Called to attend Guru Ravidas Jayanti programme on February 8

Mahendragarh-Narnaul News: आठ फरवरी को गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम में पहुंचने का किया आह्वान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Called to attend Guru Ravidas Jayanti programme on February 8
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह ने मंगलवार को जारी एक प्रेस बयान में बताया कि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 8 फरवरी को जालंधर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में भव्य कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश से भी हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
Trending Videos

शेर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी क्षेत्र के लोगों तक विज्ञान आधारित गुरु रविदास के विचारों को पहुंचाना और समाज में फैल रहे अंधविश्वास को समाप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा समाज में सकारात्मक सोच, अच्छे आचरण और बेहतर सामाजिक व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज अच्छी शिक्षा के अभाव में बच्चे और युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
ऐसे में युवाओं को सही दिशा देने के लिए गुरु रविदास के विचारों और शिक्षाओं को समाज में व्यापक रूप से फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सकता है और एक जागरूक समाज का निर्माण संभव है।
शेर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों से 8 फरवरी को जालंधर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed