सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   New trade deal a historic step to boost economy: Mishra

नई ट्रेड डील अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम : मिश्रा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
New trade deal a historic step to boost economy: Mishra
फोटो संख्या:67- अमित मिश्रा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भारत और अमेरिका के बीच हुई नई ट्रेड डील देश की अर्थव्यवस्था, उद्योग और रोजगार के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत विदेश नीति का परिणाम है।
Trending Videos

इस ट्रेड डील से भारतीय निर्यात को नया बाजार मिलेगा, जिससे कृषि, टेक्सटाइल, आईटी, फार्मा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को विशेष लाभ होगा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंधों के मजबूत होने से निवेश बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और भारत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा। यह डील भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए नीतियां बनाती रही है और यह ट्रेड डील उसी नीति का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed