फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress will not compromise on electoral transparency: Rao Narendra

चुनावी पारदर्शिता से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस : राव नरेंद्र

Sun, 25 Oct 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Congress will not compromise on electoral transparency: Rao Narendra
फोटो 10 कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते राव नरेंद्र। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली की तैयारियों को लेकर रविवार को नारनौल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में महारैली को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

राव ने कहा कि मतदाता सूची की निष्पक्षता, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र के बुनियादी सवाल हैं। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके विरुद्ध जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग महारैली के प्रमुख मुद्दों में शामिल होगी। उनका कहना था कि मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर रहते हुए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान संभव नहीं है, इसलिए उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे मतदाता सूचियों में कथित विसंगतियों का रिकॉर्ड तैयार करें, पात्र मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed