फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Uproar in Narnaul after laborer's body found in closed stone crusher; family suspects murder

Haryana: नारनौल में बंद स्टोन क्रेशर में मजदूर का शव मिलने से हंगामा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 10 Jul 2026 11:54 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 10 Jul 2026 11:54 AM IST
सार

निजामपुर थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि रात करीब ढाई बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन व अन्य लोग न्याय की मांग को लेकर अड़ गए।

विज्ञापन
Uproar in Narnaul after laborer's body found in closed stone crusher; family suspects murder
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

निजामपुर थाना क्षेत्र के गांव खातौली अहीर स्थित बंद पड़े श्री गणेश स्टोन क्रेशर में उत्तर प्रदेश निवासी 47 वर्षीय मजदूर बाबूराम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से शुक्रवार को हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और प्रवासी मजदूर मौके पर पहुंच गए तथा निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हत्या की आशंका जताई।

विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि क्रेशर पिछले 10 से 12 महीने से बिजली बिल बकाया होने के कारण बंद पड़ा है। ऐसे में करंट लगने से मौत की बात पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं प्रवासी मजदूरों ने आरोप लगाया कि बाबूराम को क्रेशर संचालकों ने ही बुलाया था और मामले की गहन जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


निजामपुर थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि रात करीब ढाई बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन व अन्य लोग न्याय की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed