{"_id":"6a50aa8c0f523256ec097a8c","slug":"drunk-rich-youths-road-rage-cost-him-dear-korba-police-arrested-him-seized-nexon-car-and-sent-to-jail-after-viral-assault-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4486001-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: नशे में रईसजादे को गुंडागर्दी पड़ी महंगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वाहन जब्त कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: नशे में रईसजादे को गुंडागर्दी पड़ी महंगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वाहन जब्त कर भेजा जेल
Fri, 10 Jul 2026 02:59 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:59 PM IST
सार
कोरबा में नशे में धुत एक रहिसजादे की बीच सड़क पर की गई गुंडागर्दी उसे भारी पड़ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में नशे में धुत एक रहिसजादे की बीच सड़क पर की गई गुंडागर्दी उसे भारी पड़ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना के समय सड़क पर स्कूली बच्चों की भीड़ थी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन
6 जुलाई 2026 की दोपहर एसईसीएल निहारिका मेन रोड स्थित हैलीपेड हनुमान मंदिर के पास एक युवक ने खुलेआम गुंडागर्दी की। आरोपी ने बीच सड़क पर बोलेरो चालक को दौड़ा-दौड़ाकर हाथ-मुक्कों से पीटा। घटना के दौरान सड़क पर करीब 15 मिनट तक लंबा जाम लग गया। स्कूलों की छुट्टी का समय होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चे और आम लोग वहां मौजूद थे। आरोपी की दबंगई देखकर कोई बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया जो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित बोलेरो चालक सोहेल अली बुधवारी निवासी है और सीएसईबी पावर प्लांट में गाड़ी चलाता है। काम के सिलसिले में वह निहारिका की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की नेक्सॉन कार ब्लैक फिल्म लगाकर सड़क पर धीमी गति से चल रही थी। सोहेल ने आगे बढ़ने के लिए हॉर्न बजाया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर नेक्सॉन चालक ने गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर दी और उतरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने सोहेल को गाड़ी से नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाला युवक सुजल सोनवानी पिता बाबूराम उम्र 21 वर्ष सुभाष ब्लॉक का निवासी है। वह एसईसीएल कर्मी का बेटा बताया जा रहा है। घटना के समय वह शराब के नशे में था। घटना के बाद मानिकपुर चौकी में दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध क्रमांक 603/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 351, 115(2), 126 के तहत मामला पंजीबद्ध किया। वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुजल सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG12 BU 7704 को भी जप्त कर लिया गया है।
आज धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जमानत नहीं मिलने पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और यातायात बाधित करने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में लिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाएं दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।