फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident Speeding Truck Kills UP Government Teacher Friend Fighting for Life

Bihar: ट्रक की टक्कर से थमीं यूपी के सरकारी शिक्षक की सांसें; दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा

Fri, 10 Jul 2026 03:03 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 03:03 PM IST
सार

गोपालगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी दिव्यांग सरकारी शिक्षक मनोज कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथी राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Bihar Accident Speeding Truck Kills UP Government Teacher Friend Fighting for Life
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोपालगंज जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। जिले में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक दिव्यांग सरकारी शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


निजी काम से गोपालगंज आए थे दोनों
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरैया सुजान थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह सरकारी शिक्षक थे और एक पैर से दिव्यांग थे। वहीं, घायल की पहचान रामपुर बंगरा (थाना तरैया सुजान) निवासी 44 वर्षीय राजेश कुमार सिंह (पिता- कृष्ण देव सिंह) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी निजी कार्य से बाइक पर सवार होकर गोपालगंज आए थे। लौटने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मनोज कुमार के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Nitish Kumar Health : नीतीश कुमार NDA बैठक से पहले बीमार! क्या हुआ, बैठक में जाएंगे या नहीं?

हिरासत में चालक
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed