फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   'Dial-112' vehicle pelted with stones in Shahdol; windshield shattered; police personnel narrowly escape.

Shahdol News: बारात का बवाल, डायल-112 पर पथराव, शीशा टूटा; आरोपी अंधेरे में फरार

Fri, 10 Jul 2026 11:58 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 11:58 AM IST
सार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव में बारात के दौरान बारातियों और घरातियों के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस की डायल-112 (एफआरवी-14) पर अज्ञात व्यक्ति ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन
'Dial-112' vehicle pelted with stones in Shahdol; windshield shattered; police personnel narrowly escape.
डायल 112 का टूटा कांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की डायल-112 (एफआरवी-14) पर पथराव का मामला सामने आया है। बारात में हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस जब दो घायलों को अस्पताल ले जा रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस वाहन पर पत्थर फेंक दिया। हमले में वाहन का साइड का शीशा टूट गया। हालांकि, वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी और अन्य लोग सुरक्षित रहे। घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बारात में विवाद के बाद पहुंची थी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, सोहागपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव में एक बारात आई हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल-112 वाहन एफआरवी-14 मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


दोनों पक्षों को समझाकर कराया शांत

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराया। इसके बाद मारपीट में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के उद्देश्य से डायल-112 वाहन में बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलती गाड़ी पर हुआ पथराव

पुलिस वाहन जैसे ही घटनास्थल से कुछ मीटर आगे बढ़ा, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर सीधे गाड़ी के साइड के शीशे पर लगा, जिससे कांच टूट गया। अचानक हुए इस हमले से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार किसी भी पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद पत्थर फेंकने वाला आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। डायल-112 में ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह ने सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed