सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for a 33 kV Substation in Gamdi and Bidhal

Mahendragarh-Narnaul News: गामड़ी और बिधल में 33 केवी सब स्टेशन की मांग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for a 33 kV Substation in Gamdi and Bidhal
गोहाना में दो गांव में 33 केवी के सब स्टेशन का प्रस्ताव भेजा। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली खपत को देखते हुए बिजली निगम ने गामड़ी और बिधल गांव में 33 केवी के दो नए सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। दोनों प्रस्ताव मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजे गए हैं। विभाग का मानना है कि आने वाले समय में बिजली का लोड और बढ़ेगा, ऐसे में नए सब स्टेशन बनने से सप्लाई व्यवस्था मजबूत होगी।

जानकारी के अनुसार आसपास के गांवों में घरेलू, कृषि और अन्य कामों के लिए बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। मौजूदा सब स्टेशनों पर लगातार लोड बढऩे से कई बार सप्लाई प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए गामड़ी और बिधल गांव में नए 33 केवी सब स्टेशन लगाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि अगर दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिल जाती है तो आसपास के गांवों को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सकेगी। साथ ही ओवरलोड की समस्या भी कम होगी और बिजली कटों में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed