सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Enumerators Who Complete Work on Time Will Be Honored: DC

समय पर काम करने वाले प्रगणक होंगे सम्मानित : डीसी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Enumerators Who Complete Work on Time Will Be Honored: DC
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जिले में चल रहे जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारी आगामी 30 मई तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

रविवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जो प्रगणक (इन्यूमरेटर) निर्धारित समय से पहले और पूरी सटीकता के साथ अपना कार्य पूरा करेंगे, उन्हें प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर कार्य में कोताही बरतने या लापरवाही करने वालों के खिलाफ भारत की जनगणना अधिनियम-1948 एवं जनगणना नियम-1990 की धारा-11 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उपायुक्त ने जिले के आंकड़ों पर बात करते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में सुचारू संचालन के लिए कुल 1715 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें फिलहाल सर्वे का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में जहां कहीं भी तकनीकी रूप से कोई परेशानी आ रही है, उसे तुरंत दुरुस्त करते हुए काम में तेजी लाई जाए और जिन प्रगणकों ने अपना फील्ड वर्क पूरा कर लिया है, वे बिना किसी देरी के अपने सर्कल सुपरवाइजर को इसकी सूचना दें ताकि आगे की सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
इस समीक्षा बैठक में एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह तथा सीटीएम डॉ. मंगलसैन के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed