फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for budget to provide subsidies

Mahendragarh-Narnaul News: 295 सोलर कनेक्शन उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने के लिए बजट की मांग

Thu, 20 Aug 2026 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for budget to provide subsidies
फोटो - सेक्टर सात में छत पर लगा हुआ सोलर। संवाद - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बिजली निगम अधिकारियों ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। निगमकर्मी कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं के साथ-साथ घर-घर जाकर भी लोगों को सोलर सिस्टम लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उपमंडल क्षेत्र में सोलर कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों ने मुख्यालय से बजट की मांग की है। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में 295 उपभोक्ताओं को 1.5 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जानी है।

उपमंडल में अब तक करीब 1250 उपभोक्ताओं की छतों पर सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं।

निगम अधिकारियों ने क्षेत्र में 3000 उपभोक्ताओं को सोलर कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए कर्मचारी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को सोलर सिस्टम के फायदे बता रहे हैं। इनमें बिजली खर्च में बचत, सरकारी सब्सिडी और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


221 उपभोक्ताओं को मिल चुका सब्सिडी का लाभ

निगम अधिकारियों के अनुसार उपमंडल के 221 उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की सब्सिडी मिल चुकी है। उन्हें 1.04 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की गई है। वहीं, 1100 उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की सब्सिडी का लाभ मिल चुका है। इन उपभोक्ताओं को 7.5 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर लगने के बाद हजारों के बिल हुए शून्य

उपभोक्ता अमन, नितेश शर्मा, सतीश मदान और पूजा ने बताया कि सोलर कनेक्शन लगने से पहले उनके बिजली बिल आठ से 10 हजार रुपये तक आते थे। निगम की योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने के बाद अब बिल नाममात्र राशि के बन रहे हैं। कई बार बिल शून्य राशि के भी आए हैं।


योजना का लाभ उठाएं उपभोक्ता

बिजली की खपत कम करने के लिए केंद्र सरकार ने सोलर कनेक्शन की योजना शुरू की है। इसके तहत कनेक्शन लगवाने पर केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। उपभोक्ता योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल को न्यूनतम कर सकते हैं।

राजसिंह सिंहमार, एक्सईएन, बिजली निगम, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed